संगीत केवल सुरों का मेल नहीं है, बल्कि यह भावनाओं की आत्मा है, अगर आप चाहते है कि आपके द्वारा बनाई गई राग लोगों के दिल में बस जाए तो आपको कुछ मूलभूत चीज़ों की जानकारी होना आवश्यक है,दोस्तों क्या आपने ऐसा महसूस किया है, कि आप अकेले बैठे हो और आपने बिना सोचें समझे ऐसी कोई धुन गुनगुनाई हो, और जो आपको ऐसा लगा हो कि यह धुन तो मैं बहुत अच्छे तरीके से गाई है, और आपने ऐसा विचार किया हो कि मैं अपने धुन के साथ संगीत को भी दर्शकों के साथ बांटना चाहता हूं जिसे दर्शक भी इस धुन को सुनते रहे, तो आपने यह सब सेट करने के बाद में अब अपने विचार कर लिया है कि मैं भी अपनी एक अलग धुन बनाऊं, जो लोगों को अच्छी लगे, तो चलिए दोस्तों मैं आपको आज कुछ ऐसी आकर्षक धुन की ट्रिक बताऊंगा,जो आपके संगीत जीवन मैं काफी सुधार लाएगी तो चलिए जानते हैं। 



 (संगीत के लिए में रिकॉर्डिंग को इस स्पीकर से सुनता हु)



अक्सर हमने देखा है कि कोई भी आर्केस्ट्रा हो या पॉप संगीत हो हमारे साथ जो एक चीज रहती है वह है धुन जो आपको उसे कार्यक्रम के बाद में महसूस कराती है, हम इस पहलू को तीन भागों में विभाजित करेंगे जिससे आपको अपनी धुन को आकर्षक बनाना है और पहचानने के लिए आपको मदद करेगी।

       धुन (राग) क्या है 


              (धुन का रियाज करते हुए मेरी तस्वीर)

सबसे पहले राग संगीत का एक पहला क्रम है, जो एक एकल सुसंगत के रूप में जाना जाता है, आप इसे संगीत के पंक्ति के रूप में सोचें, जो किसी विचार या भावना को व्यक्त करता हो, एक राग अलग-अलग pitch से गुजरता है, अक्सर एक पैटर्न में पहचानना और याद रखना आसान होता है,

देखो दोस्तों राग को समझने का एक सबसे बढ़िया तरीका है कि आप गाना किस तरीके से गाते हैं, अब आपको में एक उदाहरण देता हूं जैसे आप जब किसी का बर्थडे होता है तो आप किस तरीके से अपनी धुन को गाते हैं, जैसे "Happy birthday to you" जो यह एक खास राग का अनुसरण करता है अब हमने अक्सर यह देखा कि आप किसी गाने को एक राग से पहचान सकते है कि वह कौन सा गाना है,

              राग के तत्व 

राग सिर्फ़ नोट को याद करने का एक क्रम नहीं है, यह संगीत के एक विशिष्ट सिद्धांतों का पालन करता है, जो इसे प्रभावी और आकर्षक बनाते हैं, यहां नीचे कुछ महत्वपूर्ण तत्व दिए गए है,

(1) उतार - चढ़ाव 


Pitch का मतलब होता है कि कोई धुन (स्वर) कितना ऊंचा या नीचा लगता है, अलग अलग pitch को साथ में जोड़कर धुन तैयार की जाती है, pitch का चुनाव धुन के मूड को निर्धारित करता है, अगर किसी संगीत में उच्च pitch है तो वह काफी उज्जवल और उच्च गुणवत्ता वाली लगती है, जबकि कम गुणवत्ता वाली pitch काफी उदास और मूड खराब वाली लगती है ।

(2) दो संगीत के बीच का अंतराल 


अंतराल इसका मतलब आपके द्वारा बनाएं गए दो नोटों के बिच की दूरी, यह तत्व भी आपके राग को सही दिशा देने के लिए अहम है, क्योंकि राग एक ऐसा वाक्य है जिसके लिए आपको पूर्ण रूप थकान मुक्त होने की जरूरत है आप एक संगीत के बात दूसरे संगीत को उसी रूप में नहीं गा सकते जिसके लिए आपको जरूरी है अंतराल का होना।

(3) राग की रूप रेखा का होना 


इसका मतलब किसी राग के आकार को निर्धारित करना होता है, जब वह ऊपर या नीचे जाता है । कुछ राग ऐसी होती है जो स्टेप वाइज निर्धारित होती है, (नोट टू नोट चलती है,) जबकि कुछ राग ऐसी होती है जिनमें उछाल होता है, राग का आकार उसकी भावनात्मक आकार को प्रभावित करता है।

(4) सूत्रों के रूप में 


अब दोस्तों छोटा तत्व आता है वाक्यांश, जैसे किसी भाषा में वाक्यांश होते हैं, उसी प्रकार राग के भी कुछ वाक्यांश होते है 
जिनके द्वारा आप किसी संगीत के विचारों को पूरा करने का कार्य करता है, एक अच्छी राग में छोटे और बड़े दोनों तरह के वाक्यांश का समावेश किया जाता है, जो इसे एक प्राकृतिक प्रवाह देने का काम करता है,

(5) दोहराव और लय का होना 

दोहराव किसी राग को यादगार बनाने का काम करता है, जबकि बदलाव इस कार्य को दिलचस्प बनाए रखता है, जो बड़े बड़े संगीतकार होते है वे इन दोनों कार्य का बखूबी उपयोग करते है, श्रोताओं को जोड़े रखने के लिए छोटे छोटे बदलाव करते हुए आप संगीत कला में माहिर हो सकते है 



(संगीत का संपादन करता हुआ) 

     एक बेहतरीन धुन कैसे लिखे 

अगर आप खुद की एक आकर्षक धुन बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए हमने नीचे कुछ सुझाव दिए हैं, जिनका आप अध्ययन करके एक अच्छी आकर्षक और सुंदर धुन बना सकते हैं,

(1) - प्रेरणा और मूड तय करें 


सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आपकी धुन किस मूड पर आधारित है, रोमांटिक, ऊर्जा भरी, उदास हो एक सरल, गाने योग्य या सीटी बजाने योग्य धुन अक्सर सबसे अच्छी नींव होती है,। धुन के लिए हमेशा शांत होकर आंखे बंद कर सोचना चाहिए कि आप पर कौनसी धुन सेट होती है,


(2) - दोहराव और विविधता के उपयोग के साथ बेसिक कार्ड्स और रिदम बनाए 


आप रूपांकन  को दोहराएं लेकिन रूचि जोड़ने के लिए आप उन्हें थोड़ा बदल दे। हर एक आकर्षक धुन अच्छी कोर्ड प्रगति पर टिकी होती है उदाहरण के लिए जैसे - C - G - AM - F यह लोकप्रिय प्रगति है, आप इसके साथ अपने धुन को दोहराने का काम कर सकते है,

(3) - रूपरेखा के साथ हुक लाइन या मुख्य धुन बनाने 


आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी धुन में सही रूप से वृद्धि या गिरावट हो रही हो। संगीत का सबसे यादगार हिस्सा "हुक" होता है यह एक छोटी सी लाइन होती है जो तुरंत लोगों का ध्यान आकर्षित करती है,

टिप्स :
.  हुक को लूप करें और महसूस करें कि क्या वह बोरिंग तो नहीं लग रहा है,
. अगर दोहराने पर भी आकर्षक लगे तो वह सही है 


(4) - इसे गाने योग्य बनाए और सही इंस्ट्रूमेंट्स का चयन करें 


इंस्ट्रूमेंट्स संगीत में बहुत जरूरी है, आपका सही इंस्ट्रूमेंट्स चयन ही आपकी संगीत की राग में सुधार करता है जो आकर्षक लगता है, जैसे गिटार, पियानो , बांसुरी, तबला, या डिजिटल बिट्स, यह आपकी धुन के मूड के ऊपर निर्भर करेगा 
अगर आपको यह लगता है कि यह गाने में बहुत ही कठिन और जटिल है, बहुत मुश्किल है, तो उसे यादगार बनाने के लिए काफी दिक्कत होगी, तो इसके लिए जरूरी है कि आपको किसी भी गाने को एक सरल तरीके से पेश करना चाहिए,जो गाने योग्य और यादगार हो।

(5) अलग-अलग स्केल के साथ प्रयोग करें


आपके धुन का स्केल या यह तय करेगा कि आपकी धुन उजली या गहरी होगी, नीचे कुछ उदाहरण दे रहा हु जो आपको शुरूआती संगीत धुन के लिए अहम हो सकता है,

. सी मेजर - सरल और खुशमिजाज हो सकता है

. A minor - भावुक या उदास हो सकता है 

अगर आप शुरुआत कर रहे है तो आपके लिए सी मेजर अच्छा हो सकता है,मेजर स्केल शानदार लगते हैं, जबकि माइनर स्केल थोड़े भावनात्मक लगते है, और मोड़ अद्वितीय संवाद बना सकते है जो आपके लिए कठिन हो सकता है।

(6) रिकॉर्ड और डेमो तैयार करना 

दोस्तों अपने खुद के राग के लिए सबसे पहले जरूरी है आप अपने मोबाइल से अपनी धुन रिकॉर्ड करें इसका एक डैमो तैयार करें उसके बाद आप शांत माहौल में इसे गहराई से सुने और उसका अनुसरण करके आप सोचें की आपने जो धुन तैयार की है वह किस प्रकार की है,


Conclusion 

राग संगीत की एक आत्मा है, यह वही है जिसे हम किसी गाने को सुनने के बाद गुनगुनाते हैं, सीटी बजाते है और याद करते है,आप इस लेख में दिए गए तत्वों और सिद्धांतों को ध्यान में रखकर आप भी अपनी खुद की एक अच्छी और आकर्षक धुन बना सकते हैं, आप संगीत की गहराई से सराहना कर सकतें है जिससे आप अपनी खुद की धुन बना सकते है। इसी कड़ी के साथ हम अपने लेख को यहीं विराम देते हैं, और इसी तरह के नए और आकर्षक लेख को पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट को चेक कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी अच्छी साबित होगी 

धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।















Post a Comment

और नया पुराने